विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग के लिए क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुका था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, फिर ऐसे बदला फैसला

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 22 Dec 2018 11:25 AM (IST)

ये खिलाड़ी 30 दिसंबर को पर्थ स्कोरचर्स के लिए बिग बैश टी-20 लीग का पहला मैच खेलेंगे।

योग के लिए क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुका था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, फिर ऐसे बदला फैसला
योग के लिए क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुका था ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, फिर ऐसे बदला फैसला

सिडनी, एएफपी। ऑस्ट्रेलिया के कलंकित क्रिकेटर कैमरन बेनक्रोफ्ट ने कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद से वह पूरी तरह बदल चुके हैं और योग प्रशिक्षक बनने के लिए क्रिकेट छोड़ने की सोच रहे थे। दक्षिण अफ्रीका में हुए गेंद से छेड़खानी विवाद के बाद सलामी बल्लेबाज बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया। स्मिथ ने कल यहां प्रेस कांफ्रेंस की जबकि बेनक्रोफ्ट ने भी प्रतिबंध खत्म होने से एक सप्ताह पहले चुप्पी तोड़ी। उसने खुद को लिखे लंबे पत्र में उस घटना के बाद से अब तक के अपने जज्बाती सफर का जिक्र किया। यह पत्र वेस्ट ऑस्ट्रेलिया अखबार में छपा है।

इसमें उसने बताया कि कोच जस्टिन लैंगर और एडम वोजेस का उस पर कितना प्रभाव है। उसने यह भी कहा कि क्रिकेट से दूर रहते हुए योग उसके जीवन का अभिन्न अंग बन गया और उसने योग प्रशिक्षक बनने के लिए खेल छोड़ने का मन बना लिया था।

बेनक्रोफ्ट ने लिखा, ‘शायद क्रिकेट तुम्हारे लिए नहीं है। खुद से पूछो। क्या तुम वापसी करोगे। योग से संतोष मिलता है।’ बाद में उन्होंने क्रिकेट में वापसी का फैसला किया और 30 दिसंबर को पर्थ स्कोरचर्स के लिए बिग बैश टी-20 लीग का पहला मैच खेलेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।