विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स को मिली फौरी राहत, नाइट क्लब मामले में पुलिस ने जांच की बंद; लेकिन करियर पर खतरा बरकरार

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:53 AM (IST)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को नाइट क्लब मामले में पुलिस जांच बंद होने से फौरी राहत मिली है। ...और पढ़ें

ब्रायडन कार्स को मिली फौरी राहत

ब्रायडन कार्स को मिली फौरी राहत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स कुछ दिन पहले एक नाइट क्लब में पकड़े गए थे। उनका हथकड़ी पहने वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद ईसीबी ने भी उन पर एक्शन लिया था और पुलिस ने भी जांच शुरू की थी। मामले में अब कार्स को फौरी राहत मिली है। ये राहत पुलिस की तरफ से मिली है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

23 अगस्त की सुबह कार्स का एक नाइट क्लब में विवाद हो गया था। इस दौरान वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा थे जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही थी। इस विवाद के कारण कार्स को तीसरे टेस्ट मैच में नहीं चुना गया था। कार्स को नशा करने के शक में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने जांच की बंद

मामला डर्बीशर पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। हालांकि, अब पुलिस ने जांच बंद कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह डर्बी सिटी सेंटर में मारपीट के मामले की जांच कर रही थी जिसे उसने बंद कर दिया है।

बयान में लिखा है, "डर्बी सिटी सेंटर में मारपीट के मामले में जो जांच चल रही थी वह बंद कर दी गई है। 23 अगस्त की सुबह डर्बी के द वार्डविक में पुलिस पहुंची थी। एक शख्स को वहां नशे के शक में गिरफ्तार किया गया था और फिर ऑफिसर द्वारा डिटेल्स लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

जारी रहेगी जांच

पुलिस की जांच जरूर खत्म हो गई हो, लेकिन कार्स की मुसीबतें अभी तक कम नहीं हुई हैं क्योंकि क्रिकेटर नियामक इस मामले में जांच जारी रखेंगे। हालांकि, नियामको ने अभी तक पुलिस की जांच बंद किए जाने के बाद कोई टिप्पणी नहीं की है। ये देखना होगा कि कार्स आने वाले मैचो में इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा बनते हैं या नहीं। या फिर ईसीबी उनके खिलाफ जांच पूरी होने के बाद ही मौका देगा।

यह भी पढ़ें- केविन पीटरसन की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी, 2027 विश्व कप के लिए ECB ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- इवेको ग्रुप के 40 हजार करोड़ रुपये के अधिग्रहण को ECB से मंजूरी, अंतिम चरण में टाटा मोटर्स की डील