विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लारा के लिए सिरदर्द से कम नहीं थी गोल्फ की गेंद

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Tue, 06 Nov 2018 09:49 PM (IST)

लारा ने 1994 में गोल्फ में हाथ आजमाना शुरू किया था और उन्होंने वेस्टइंडीज में खिताब भी जीते हैं।

लारा के लिए सिरदर्द से कम नहीं थी गोल्फ की गेंद
लारा के लिए सिरदर्द से कम नहीं थी गोल्फ की गेंद

बेंगलुरु, प्रेट्र : ब्रायन लारा के लिए घूमती हुई या उछाल लेती गेंदें कभी चिंता का विषय नहीं रहीं, लेकिन अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज के लिए गोल्फ की छोटी सी गेंद किसी सिरदर्द से कम नहीं है।लारा ने मंगलवार को कहा, 'हां, गोल्फ अजीब खेल है।

मैं क्रिकेट की घूमती हुई या उछाल लेती गेंदों को खेलने में सक्षम हूं, लेकिन गोल्फ की यह छोटी सी गेंद शुरुआती वर्षो में मेरे लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं थी, लेकिन इसने मुझे सिखाया कि गेंद पर नियंत्रण रखने के लिए कैसे अनुशासित होना है।

लारा ने 1994 में गोल्फ में हाथ आजमाना शुरू किया था और उन्होंने वेस्टइंडीज में खिताब भी जीते हैं। जिन क्रिकेटरों ने गोल्फ में हाथ आजमाए उनके बारे में लारा ने कहा कि भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस का गोल्फ के प्रति प्यार जगजाहिर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों में से एक हैं। 

लारा ने कहा, 'हमने जैक कैलिस और कपिल देव के बारे में सुना है, लेकिन मैंने रिकी पोंटिंग को सर्वश्रेष्ठ पाया। उनकी पुटिंग थोड़ी बेहतर है और इस मामले में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।' उन्होंने अमेरिका के एक टूर्नामेंट में कपिल के साथ गोल्फ खेलने के अनुभव के बारे में भी बताया। लारा ने कहा, 'हम अमेरिका में एक टूर्नामेंट में खेल रहे थे। 

मेरा सामना अमेरिका के एमेच्योर से था। उसने मुझे हरा दिया। इसके बाद मैं कपिल के पास गया और मैंने कहा कि यह अमेरिकी खिलाड़ी अविश्वसनीय है। कपिल ने मजाक उड़ाया और उसके खिलाफ खेलने के लिए चले गए। उन्होंने वापस लौटकर मुझे बताया कि उन्होंने सिर्फ 15 होल में अमेरिकी खिलाड़ी को हरा दिया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।