यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रैंडन मैकुलम ने बिग बैश लीग से लिया संन्यास, अब करेंगे ये काम
ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) से संन्यास ले लिया। मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

एडिलेड, आइएएनएस। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) से संन्यास ले लिया। मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। रविवार को उन्होंने ब्रिसबेन हीट के साथियों के साथ अपना निर्णय साझा किया। इसके साथ ही मैकुलम ने कहा कि अब वो आगे कोचिंग करने की सोच रहे हैं।
37 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह एक कोच के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले दुनिया की अन्य टी-20 लीग में खेलते रहेंगे। मैकुलम ने कहा कि मैं 2019 में दुनिया के अन्य टी-20 टूर्नामेंट में खेलता रहूंगा और फिर अपना कोचिंग करियर शुरू करूंगा। मैंने जो सीखा है और मेरे पास जो अनुभव है उसे दूसरों के साथ बांटने के लिए उत्साहित हूं।
New Zealand great @Bazmccullum calls time on BBL career, but says he'll look to transition to coaching.
➡️ https://t.co/uWboYhbOwF pic.twitter.com/7JZ4UTmivr
— ICC (@ICC) 4 फ़रवरी 2019
ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए बहुत अच्छा लगा। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि टीम के प्रशंसक लगातार हमारा मैच देखने आए। मुङो टीम के साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा और मुझे उनकी कप्तानी करने का भी सम्मान मिला।
मैकुलम को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था।