IND vs ENG 2nd Test Weather: एजबेस्टन में जीत का सपना रहेगा अधूरा! आखिरी 2 दिन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
एजबेस्टन टेस्ट की भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 2 दिन अपने नाम किए। शुभमन गिल के 269 रन के बाद रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रन की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 स्कोर किया। इतना ही नहीं भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड के 3 विकेट चटका दिए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एजबेस्टन टेस्ट की भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले 2 दिन अपने नाम किए। शुभमन गिल के 269 रन के अलावा रवींद्र जडेजा के 89 और यशस्वी जायसवाल के 87 रन की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया।
इंग्लैंड के 3 विकेट गिरे
इतना ही नहीं भारतीय गेंदबाजों ने दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड के 3 विकेट चटका दिए। मुकाबले के तीसरे दिन जहां भारत की कोशिश इंग्लैंड को सस्ते में समेटने पर होगी तो वहीं इंग्लिश बल्लेबाज बड़े स्कोर की ओर जाना चाहेंगे। भारत ने इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है। ऐसे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका भी है।
बारिश बन सकती है बाधा
हालांकि, एजबेस्टन टेस्ट ड्रॉ हो सकता है। बारिश ने दोनों ही टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। मुकाबले के चौथे और 5वें दिन बर्मिंघम में भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में अगर खेल प्रभावित होता है तो यह ड्रॉ की ओर जाएगा। 5 और 6 जुलाई को बर्मिंघम में बारिश के आसार हैं। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Stumps on Day 2 in Edgbaston!
End of a tremendous day with the bat and ball for #TeamIndia 🙌
England 77/3 in the first innings, trail by 510 runs
Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/GBKmE34pgM
— BCCI (@BCCI) July 3, 2025
शनिवार को बारिश के आसार
शनिवार को बर्मिंघम 2.1 मिली मीटर बारिश की संभावना जताई गई है। दिन में करीब 1 से डेढ़ घंटे बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं 87% तक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय 99 प्रतिशत तक बाद छाए रहेंगे। ऐसे में चौथे दिन का खेल प्रभावित होगा। 6 जुलाई को भी बर्मिंघम में बादल बरसेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
रविवार को बर्मिंघम 2 मिली मीटर बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 6 जुलाई को भी करीब 1 से 2 घंटे बारिश होगी। 80 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे। सुबह-सुबह भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 44 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में आखिरी दिन का खेल भी प्रभावित होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।