मुसीबत में अमित मिश्रा, महिला ने मारपीट का आरोप लगाया
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर अमित मिश्रा एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसके साथ ये घटना सितंबर महीने में हुई थी। इसके बाद उस महिला ने बेंगलुरू के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में केस
बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। उन पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बेंगलुरू के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मिश्रा के खिलाफ नोटिस जारी किया है और उन्हें सात दिन के अंदर पेश होने की चेतावनी दी है।
महिला के मुताबिक 25 सितंबर की शाम 7 बजे वो अमित मिश्रा से मिलने एक होटल में गई थी जहां वो ठहरे हुए थे। जब वो मिश्रा के कमरे में पहुंची उस वक्त वो रूम में नहीं थे। थोड़ी देर बाद ही वो रूम में आए और फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान मिश्रा ने महिला के साथ मारपीट की। घटना के दो दिन बाद यानि 27 सितंबर को महिला ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
पुलिस के मुताबिक ये घटना एक महीने के पहले की है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए मंगाया है और मामले के अन्य पहलूओँ की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि अमित मिश्रा सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बेंगलुरू में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में थे।