विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, आलोचकों को बोलती बंद; इस लीग में मचाई तबाही

Published: Sun, 07 Jun 2026 04:23 PM (IST)

ईडन गार्डन्स में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और आलोचकों की बोलती बंद कर दी।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ईडन गार्डन्स में मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और आलोचकों की बोलती बंद कर दी। अनुभवी तेज गेंदबाज ने बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन के मैच में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स के लिए श्राची राढ़ टाइगर्स के खिलाफ हैट्रिक ली। शमी के इस प्रदर्शन के चले स्ट्राइकर्स को 24 रन से जीत मिली। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी20 टीम में भी शमी को जगह नहीं दी गई।

इन प्‍लेयर्स को भेजा पवेलियन

शमी ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज अहमद को आउट किया। उसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर रोहित कुमार और दिपांजन मुखर्जी को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। शमी ने अपने स्‍पैल में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं करण लाल को 3 सफलताएं मिलीं।

 

 

भाटी ने खेली आतिशी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने विशाल भाटी की 46 गेंदों पर खेली गई 86 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवरों में 208/4 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भाटी ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाए।

प्रमोद चंदिला की 16 गेंदों पर खेली गई 36 रनों की तूफानी नाबाद पारी ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रची राढ़ टाइगर्स ने 20 ओवरों में 184/9 रन बनाए। शुभम डे सीनियर ने 25 गेंदों पर 48 रन और राहुल प्रसाद ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए।

शमी के प्रदर्शन पर नजर

IPL 2026 में शमी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 13 मैच की 13 पारियों में 12 विकेट चटकाए। शमी 15 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्‍होंने आखिरी वनडे 9 मार्च 2025 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2 फरवरी 2025 को इंग्‍लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला था।

यह भी पढ़ें- 'मैं संन्यास ले लूंगा जब...', Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी; अजीत अगरकर को दिया ये कड़ा संदेश

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: 8 विकेट, 3 मेडन ओवर... Mohammed Shami ने मचाया गदर; टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ!