विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरे टेस्ट से पहले विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ देखी ये फिल्म, अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 22 Dec 2018 06:21 PM (GMT+05:30)

विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ मेलबर्न के एक मॉल में फिल्म देखकर वापस लौटते हुए स्पॉट किए गए।

तीसरे टेस्ट से पहले विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ देखी ये फिल्म, अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
तीसरे टेस्ट से पहले विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ देखी ये फिल्म, अब तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट से पहले इस वक्त भारतीय खिलाड़ी आराम फरमा रहे हैं। इस टेस्ट के लिए टीम 23 दिसंबर से अभ्यास शुरू करेगी। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए ये टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है। तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया मेलबर्न पहुंच चुकी है। वहीं मेलबर्न में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक मॉल में 'जीरो' फिल्म देखकर वापस आते हुए स्पॉट किए गए। 

शुक्रवार को जीरो रीलिज हुई थी और इसी दिन विराट इसे देखने चले गए। विराट हमेशा अनुष्का की फिल्में देखते हैं और इसके बारे में अपनी राय जरूर देते हैं। विराट को अनुष्का की सुई-धागा, परी व एनएच 10 भी खूब पसंद आई थी। हालांकि जीरो देखने के बाद उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए इस फिल्म के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अनुष्का के एक फैन ने फिल्म देखकर वापस लौट रहे विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

इस वीडियो में विराट एक मॉल से स्वचालित सीढ़ियों से उतर रहे हैं। इस दौरान वो फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म जीरो में अनुष्का के साथ शाहरुख खान व कैटरीना कैफ ने भी अभिनय किया है। अनुष्का ने इस फिल्म में सेरेब्रल पल्सी से पीड़ित वैज्ञानिक का रोल प्ले किया है जिसे दर्शकों की खूब वाहवाही मिल रही है। आपको बता दें कि विराट की कप्तानी में इस वक्त टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक-एक की बराबरी पर है। विराट ने पर्थ टेस्ट मैच में शतक लगाया था लेकिन टीम को हार मिली थी। अब अगले टेस्ट में एक बार फिर से फैंस को टीम इंडिया के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।