विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को झटका, आर्मी कैप पहनने के लिए ICC से BCCI ने ली थी अनुमति, नहीं होगी कार्रवाई

By TaniskEdited By:
Published: Sun, 10 Mar 2019 04:26 PM (IST)

रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम आर्मी कैप पहनकर उतरी थी। इसके लिए उसने ICC से पहले ही अनुमति ले ली थी।

पाकिस्तान को झटका, आर्मी कैप पहनने के लिए ICC से BCCI ने ली थी अनुमति, नहीं होगी कार्रवाई
पाकिस्तान को झटका, आर्मी कैप पहनने के लिए ICC से BCCI ने ली थी अनुमति, नहीं होगी कार्रवाई

नई दिल्ली, एजेंसी। रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम आर्मी कैप पहनकर उतरी थी। इस फैसले से तिलमिलाए पाकिस्तान ने इसके खिलाफ ICC से कार्रवाई करने की मांग की थी। जानकारी अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ICC से BCCI ने कैप के लिए पहले ही अनुमति ले ली थी। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। 

रांची वनडे के दौरान भारतीय टीम ने पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सैनिक टोपी पहनी थी। इसके अलावा टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच की फीस भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए डोनेट कर दी थी। यही नहीं BCCI की ये योजना है कि भारतीय टीम साल में एक बार अपने सैनिकों के सम्मान में आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतरेगी। इसके बाद शनिवार को पाकिस्तान ने कोहली और उनकी टीम पर खेल का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान ने इसे लेकर ICC से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जानकारी के अनुसार ICC के सीइओ डेव रिचर्डसन से BCCI ने पहले ही इसकी अनुमति ली थी। बोर्ड ने ICC से पूछा था कि शहीद सैनिकों की सम्मान में क्या भारतीय खिलाड़ी आर्मी कैप पहनकर मैदान पर उतर सकते हैं? बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भी हर वर्ष पिंक टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका पिंक वनडे खेलती है। 

गौरतलब है कि इस कैप को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया था। सूत्रों की मानें तो कप्तान विराट व धौनी दोनों के साथ मिलकर इस पर पिछले छह महीने से काम कर रहे थे। हालांकि, रांची वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को 32 रनों से हरा दिया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।