विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR के इस खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा कि BCCI को करना पड़ा सस्पेंड!

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Thu, 30 May 2019 04:42 PM (GMT+05:30)

रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

KKR के इस खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा कि BCCI को करना पड़ा सस्पेंड!
KKR के इस खिलाड़ी ने किया कुछ ऐसा कि BCCI को करना पड़ा सस्पेंड!

नई दिल्ली, जेएनएन। बीसीसीआई ने गुरुवार को युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है। उत्तर प्रदेश और इंडिया-ए के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रिंकू ने हाल ही में अबु धाबी में हुई एक अनाधिकारिक टी20 लीग में हिस्सा लिया था। वह इस लीग में  बिना बीसीसीआइ से अनुमति लिए शामिल हुए थे।

यही वजह रही कि आइपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल चुके रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। रिंकू पर यह निलंबन एक जून से लागू होगा।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, 'रिंकू सिंह बिना इजाजत लिए टी20 लीग में शामिल हुए। उन्‍होंने बीसीसीआई नियम और दिशानिर्देशों का पूरी तरह से उल्‍लंघन किया। इसलिए रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है। रिंकू पर यह निलंबन एक जून से लागू होगा।'

फिलहाल रिंकू सिंह को इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्‍हें श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलना था। BCCI ने बयान में यह भी कहा, 'बीसीसीआई भविष्‍य में इस तरह के उल्‍लंघन सहन नहीं करेगा और अगर कोई खिलाड़ी नियम और दिशानिर्देशों का उल्‍लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।' 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।