विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार ACC की बैठक में शामिल नहीं हुआ BCCI

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Sun, 18 Nov 2018 09:13 PM (IST)

एसीसी के 35 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि भारत ने इसकी आम सभा में हिस्सा नहीं लिया।

पहली बार ACC की बैठक में शामिल नहीं हुआ BCCI
पहली बार ACC की बैठक में शामिल नहीं हुआ BCCI

 कराची, प्रेट्र : बीसीसीआइ ने सुरक्षा चिंताओं तथा भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण लाहौर में शनिवार को हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजा। बीसीसीआइ ने भले ही बैठक में हिस्सा नहीं लिया लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन ने एहसान मनी की जगह साल 2020 तक एसीसी अध्यक्ष का पद संभाला।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित रहने वालों में भारत प्रमुख देश था। इसमें एसीसी से मान्यता प्राप्त 33 देशों ने भाग लिया जिनमें बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे पूर्णकालिक सदस्य देश भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ डेव रिचर्डसन ने भी बैठक में हिस्सा लिया।' 

पीसीबी सूत्रों ने कहा 'बीसीसीआइ ने पीसीबी और एसीसी को अवगत कराया कि मौजूदा राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण वह बैठक में भाग लेने की स्थिति में नहीं है। एसीसी के 35 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि भारत ने इसकी आम सभा में हिस्सा नहीं लिया।'

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।