भारत लौटेंगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां, बीसीसीआई ने कर ली तैयारी; PCB का उड़ेगा फ्यूज
बीसीसीआई सचिव ने भरोसा दिलाया है कि एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां जल्द ही भारत लौटेंगी। पुरुष टीम के बाद ...और पढ़ें

भारत को नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के कारण भारत दो एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के बाद भी उन्हें उठा नहीं सका, लेकिन अब बीसीसीआई ने तैयारी कर ली है और सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि दोनों ट्रॉफियां जल्द ही वापस लौटेंगी।
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को हुए महिला एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की, लेकिन ट्रॉफी उसे मिली नहीं क्योंकि नकवी ये ट्रॉफी देने वाले थे और भारत ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इससे पहले, पिछले साल पुरुष एशिया कप में भी यही हुआ था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। ऐसे में दोनों ही ट्रॉफियां अभी तक भारत के पास नहीं हैं।
पहले ही दे दी थी जानकारी
फाइनल मैच के बाद बीसीसीआई सचिव ने बताया कि उन्होंने पहले ही नकवी को बता दिया था कि अगर वह ट्रॉफी देंगे तो टीम इंडिया प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नहीं आएगी। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, "हमने एसीसी को पहले ही बता दिया था और कल (रविवार) को मैंने एसीसी चेयरमैन को व्यक्तिगत तौर पर बताया था कि अगर वह ट्ऱॉफी देंगे तो हम प्रेजेंटेशन सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगे। ये ठीक उसी तरह से किया गया जिस तरह से पुरुष एशिया कप में किया गया था।"
नकवी को पहले ही जानकारी मिल गई थी इसके बाद भी वह जानबूझकर ट्रॉफी देने पहुंचे जो बताता है कि उनकी मंशा क्या रही होगी। हालांकि, इससे नकवी ने अपनी और पाकिस्तान क्रिकेट की एक बार फिर फजीहत कराई है।
भारत आएंगी दोनों ट्रॉफियां
सैकिया ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को सम्मानित किया है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि दोनों ट्रॉफियां जल्द ही भारत आएंगी। सैकिया ने कहा, "हमने प्रेजेंटेशन सेरेमनी अटैंड न करके पहलगाम में हुए आंतकी हमले के पीड़ितों का सम्मान किया है। हम इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि हम सिर्फ महिला एशिया कप ही नहीं बल्कि पुरुष एशिया कप की ट्रॉफी भी जल्द ही भारत वापस लाएंगे।"
