विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीसीसीआइ ने सीए से कहा- भारतीय खिलाड़ियों के मेन्यू में बीफ शामिल ना करें

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 01 Nov 2018 07:28 PM (IST)

खिलाड़ी अब अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देते हैं और इसे देखते हुए बीसीसीआइ ने सीए से कहा कि उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाए।

बीसीसीआइ ने सीए से कहा- भारतीय खिलाड़ियों के मेन्यू में बीफ शामिल ना करें
बीसीसीआइ ने सीए से कहा- भारतीय खिलाड़ियों के मेन्यू में बीफ शामिल ना करें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। इस दौरे को लेकर बीसीसीआइ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एक खाने को लेकर एक आग्रह की गई है। सीए से कहा गया है कि भारतीय खिलाड़ियों के खाने के मन्यू में बीफ को शामिल ना किया जाए। 

अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआइ के दो सदस्यीय दल ने कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दल ने वहां पर मैच वेन्यू और अन्य तैयारियों का पूरा जायजा लिया था। इस दौरे के दौरान ही सीए से ये आग्रह किया गया था कि खिलाड़ियों को खाने में बीफ नहीं परोसा जाए। इसके अलावा बीसीसीआइ ने मांग की है कि सीए और भारतीय बोर्ड के बीच इस समझौते को लेकर एक एमओयू तैयार किया जाएगा। वहीं भारतीय टीम ने भी ये अनुरोध किया है कि खाने के मेन्यू में ज्यादा से ज्यादा शाकाहारी खाना ही रखा जाए जिसमें फलों को ज्यादा शामिल किया जाए। सीए से ये भी कहा गया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खाने को भारतीय तरीकों से ही तैयार किया जाए। 

बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि पहले भारतीय खिलाड़ी किसी भी दौरे पर बर्गर या फिर चीज खा लेते थे लेकिन अब वक्त बदल गया है। खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और वो इसके लिए चुनिंदा चीजें ही खाते हैं। अब खिलाड़ी लाल मीट का प्रयोग भी कम से कम करने की कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को लेकर बीसीसीआइ ने एक फोटो ट्वीट किया था। इसमें लॉर्ड्स के मैदान पर लंच के दौरान फूड मेन्यू की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें बीफ पास्ता भी शामिल था। पोस्ट के साथ लिखा गया था कि टीम इंडिया का शानदार लंच। ट्विटर पर इस पोस्ट के आते ही यह वायरल हो गया। लोगों ने इस मेन्यू की खूब आलोचना की थी।

A well earned Lunch for #TeamIndia.

You prefer? #ENGvIND pic.twitter.com/QFqcJyjB5J

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।