Move to Jagran APP

Khel Ratna Award 2021: BCCI ने इन 2 खिलाड़ियों के लिए की खेल रत्न देने की सिफारिश

Khel Ratna Award 2021 बीसीसीआइ की तरफ से खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए दो दिग्गज खिलाड़ियों को चुना है जिनमें एक महिला खिलाड़ी शामिल है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 08:22 AM (IST)
Khel Ratna Award 2021: BCCI ने इन 2 खिलाड़ियों के लिए की खेल रत्न देने की सिफारिश
खेल पुरस्कारों के लिए बीसीसीआइ ने लिस्ट भेजी है

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Khel Ratna Award 2021: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों की सिफारिश कर दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खेल रत्न के लिए 2 और अर्जुन पुरस्कार के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे हैं। बीसीसीआइ ने जिन खिलाड़ियों के नाम खेल रत्न के प्रस्तावित किए हैं, उनमें एक महिला खिलाड़ी भी शामिल है, जबकि खेल रत्न के लिए एक दिग्गज क्रिकेटर को भी चुना है। वहीं, तीन पुरष भारतीय खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नए खेल पुरस्कारों के लिए नाम मांगे थे।

loksabha election banner

बीसीसीआइ ने खेल रत्न के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान और महान महिला खिलाड़ी मिताली राज और भारतीय पुरुष टेस्ट टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को चुना है, जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान नियुक्त किए गए शिखर धवन, ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम को भेजा है। हालांकि, ये नाम प्रस्तावित हैं और क्या ये खिलाड़ी इन पुरस्कारों के योग्य है, इसका फैसला खेल पुरस्कारों की कमेटी को करना है। 

खेल पुरस्कारों के लिए क्रिकेटरों की लिस्ट

खेल रत्न - मिताली राज और आर अश्विन

अर्जुन अवॉर्ड - शिखर धवन, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह

अभी खेल संघ अपने खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश करेंगे और खेल मंत्रालय की आखिरी रजामंदी के बाद खिलाड़ियों को ये खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। हालांकि, इससे पहले एक लंबी प्रक्रिया इन पुरस्कारों के लिए चलती है। यही कारण है कि जून के आखिर में ही नामों की सिफारिश की जा रही है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों की बात करें तो ये सिर्फ अभी तक चार ही क्रिकेटरों को मिला है। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तेंदुलकर को साल 1998, धौनी को साल 2007, विराट को 2018 और रोहित को पिछले साल 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अगर मिताली राज को इस साल ये सम्मान मिलता है तो वे खेल रत्न पाने वाली देश की पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की है। एक अधिकारी ने कहा है कि इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.