विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषभ पंत को मिली कप्तानी, सरफराज खान बने उप-कप्तान; इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने सौंपी जिम्मेदारी

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:35 PM (IST)

ऋषभ पंत को ईरानी कप 2026-27 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान ...और पढ़ें

ऋषभ पंत-सरफराज खान

ऋषभ पंत-सरफराज खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरानी कप 2026-27 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि बल्लेबाज सरफराज खान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

टीम में सनत सांगवान को भी शामिल किया गया है। हालांकि तेज गेंदबाज आकाश दीप को मुकाबले में खेलने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। ईरानी कप का यह मुकाबला एशियाई खेलों और भारत की वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज के समान समय पर आयोजित होगा। इस कारण भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच होगा मुकाबला

इसके बावजूद शेष भारत की टीम में घरेलू क्रिकेट के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ईरानी कप 2026-27 में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का सामना शेष भारत से होगा। यह मुकाबला एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में खेला जाएगा।

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम

रिषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), सरफराज खान (उपकप्तान), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल राय, आयुष दोसिजा।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या-ऋषभ पंत को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, आकिब नबी और नमन धीर वनडे में नए चेहरे

यह भी पढ़ें- BCCI ने बदल दी एशियन गेम्स और जापान के खिलाफ ऐतिहासिक T20I मैच के लिए टीम, नए स्क्वाड का किया एलान