ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम का एलान, ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्तान; हार्दिक पांड्या भी स्क्वाड में शामिल
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया है। टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है।

हार्दिक पांड्या (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे और चार दिवसीय सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडिया ए टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। हार्दिक चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं और अब उनकी उपलब्धता फिटनेस के आधार पर तय होगी।
ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच दो मैचों की चार दिवसीय मैचों सीरीज खेली जाएगी, जिसकी कप्तानी देवदत्त पडिक्कल के हाथों में सौंपी गई है। इसके अलावा वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में हार्दिक के अलावा रजत पाटीदार को भी मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम का ये दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा, जो 11 अक्टूबर को समाप्त होगा।
हार्दिक पांड्या की वापसी
वनडे सीरीज के लिए टीम में हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है। हालांकि, उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम का हिस्सा बनाया गया है। अगर वे फिट होते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के जरिए लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिट घोषित किए जाने के बाद ही वे मैदान पर उतर सकेंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया कप्तान
वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया गया है। देवदत्त पडिक्कल उनके डिप्टी होंगे। इसके अलावा वनडे टीम में रजत पाटीदार को भी शामिल किया गया है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए शतक लगाने वाले कुमार कुशाग्र को भी वनडे टीम में जगह मिली है।
दौरे का पूरा शेड्यूल
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला मल्टी-डे मैच 22 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच होगा। इसके अलावा वनडे सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर, दूसरा मैच 9 अक्टूबर और अंतिम मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे।
चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), विजय कुमार वैश्य* नचिकेत भुटे।
वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) September 9, 2026
India A squad announced for home series against Australia A, comprising two multi-day matches and three one-day games in Puducherry.
Details 🔽https://t.co/qv3pB2OLhj pic.twitter.com/svfhQbnEoV
