विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद Rahul Dravid की कोचिंग के भविष्य पर होगा फैसला, जय शाह ने किया खुलासा

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 09 Dec 2023 10:23 PM (IST)

जय शाह ने कहा कि विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच का समय इतना कम था कि राहुल ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल पर होगी चर्चा। फाइल फोटो
साउथ अफ्रीका दौरे के बाद राहुल द्रविड़ के कार्यकाल पर होगी चर्चा। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद राहुल द्रविड़ के साथ बैठकर भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनके कार्यकाल की अवधि के बारे में बात करेगा।

जय शाह ने कहा कि विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच का समय इतना कम था कि, राहुल द्रविड़ और उनकी टीम को विस्तार की पेशकश के बावजूद, कार्यकाल की पुष्टि नहीं की जा सकी। जय शाह के अनुसार, साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद विस्तार पर चर्चा होगी।

साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद होगी चर्चा

जय शाह ने कहा, हमने विस्तार दिया है, लेकिन हमने अभी तक अनुबंध को अंतिम रूप नहीं दिया है। हमें बिल्कुल भी समय नहीं मिला, मेरी उनके (द्रविड़ एंड कंपनी) के साथ बैठक हुई और हम पारस्परिक रूप से सहमत हुए कि उनके नेतृत्व में कोचिंग जारी रहेगी। उनके दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद हम बैठेंगे और फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें- ZIM vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कर दी यह गलती, ICC ने लगाया दो मैच का बैन

10 दिसंबर से होगी शुरुआत

गौरतलब हो कि द्रविड़ 10 दिसंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टीम इंडिया के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें दो टेस्ट के साथ-साथ तीन वनडे और टी20I मैच होंगे। पहला टी20 मैच रविवार को खेला जाएगा।

खेली जाएंगी ये सीरीज

साउथ अफ्रीका दौरे के बाद टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक घरेलू सीरीज में हिस्सा लेगी, जिसमें पांच टेस्ट मैच शामिल हैं। यह सीरीज जून में वेस्टइंडीज/यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले होगा। इसके अतिरिक्त, जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya को लेकर BCCI सचिव जय शाह का बड़ा खुलासा, बताया कब होगी टीम में वापसी