विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैच से पहले क्यूरेटर ने ही पिच पर किया कुछ ऐसा, नियम तोड़ने के बाद मैदान से भी निकले

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sun, 23 Dec 2018 12:36 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 12:37 PM (IST)

बीसीसीआइ के नियमों के अनुसार, पिचों को तैयार करने के लिए तटस्थ क्यूरेटर को भेजा जाता है, ताकि घरेलू टीमें कोई फायदा नहीं उठा सके।

मैच से पहले क्यूरेटर ने ही पिच पर किया कुछ ऐसा, नियम तोड़ने के बाद मैदान से भी निकले
मैच से पहले क्यूरेटर ने ही पिच पर किया कुछ ऐसा, नियम तोड़ने के बाद मैदान से भी निकले

नई दिल्ली, पीटीआइ। बीसीसीआइ के उत्तरी क्षेत्र के क्यूरेटर सुनील चौहान ने फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच पर ज्यादा पानी डाला और प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए शनिवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच रणजी मैच शुरू होने से पहले ही यहां से चले गए, जिससे खेल ढाई घंटे विलंब से शुरू हुआ। मौसम अच्छा होने के बाद भी मैच दूसरे सत्र में शुरू हो सका जिससे हिमाचल प्रदेश के इस क्यूरेटर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली ने अपने स्पिनरों विकास मिश्र (छह विकेट) और शिवम शर्मा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-बी मुकाबले के शुरुआती दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश के 132 रन तक नौ विकेट झटक लिए।

बीसीसीआइ के नियमों के अनुसार, पिचों को तैयार करने के लिए तटस्थ क्यूरेटर को भेजा जाता है, ताकि घरेलू टीमें कोई फायदा नहीं उठा सके। क्यूरेटर को मैच के पहले दिन भोजनकाल तक रुकना होता है जिसके बाद स्थानीय क्यूरेटर जिम्मेदारी लेता है। शनिवार को मैच रेफरी डेनियल मनोहर (हैदराबाद के पूर्व बल्लेबाज) और दो अंपायरों वीरेंद्र शर्मा तथा संजय हजारे ने पाया कि पिच गीली थी और किसी भी परिस्थिति में खेल अपने निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे शुरू नहीं किया जा सकता। बाद में यह पता चला कि धर्मशाला के क्यूरेटर चौहान ने शुक्रवार की शाम को पिच पर पानी डाला था।

डीडीसीए के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि सुनील चौहान के निर्देश पर शुक्रवार शाम को पिच पर पानी डाला गया। वह धर्मशाला से हैं और उत्तर भारत के मौसम के बारे में जानते हैं। पिच पर शाम चार बजे के आसपास पानी डाला गया। बीसीसीआइ के नियमों के अनुसार जब मैच अधिकारी सुबह मैदान पर आए, तो चौहान को मैच रेफरी को मैदान सौंपने के लिए उपस्थित होना था, लेकिन वह कहीं नहीं दिखे। अधिकारी ने कहा, चौहान को पहले दिन भोजनकाल तक वहां रुकना था।

सामान्य नियम के अनुसार स्थानीय क्यूरेटर के पदभार संभालने तक तटस्थ क्यूरेटर को रुकना होता है। उनके जाने के बाद हमारे क्यूरेटर अंकित दत्ता ने बाहरी ग्राउंड्समैन के साथ मिलकर मैदान को तैयार किया, क्योंकि नियमित ग्राउंड्समैन हड़ताल पर चले गए थे। इस मामले में चौहान की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

बीसीसीआइ के महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने स्वीकार किया कि इस स्थिति को टाला जा सकता है और उन्होंने चौहान से रिपोर्ट मांगी है। करीम ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं इस बात से सहमत हूं कि कोटला में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, लेकिन मेरा मानना है कि कुछ मजबूरियों के कारण चौहान वहां से जल्दी चले गए होंगे। उन्होंने दिल्ली से सुबह 10 बजे उड़ान भरी। आमतौर पर, उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।