प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे एशियन गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेट टीमों का सम्मान, बीसीसीआई की बैठक स्थगित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग को स्थगित कर दिया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें
-1791966426784_m.webp)
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से बीसीसीआई की मीटिंग रद्द

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और आईपीएल (IPL) से जुड़े हितधारकों के बीच गुरुवार को मुंबई में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आईपीएल के अगले साल अपने ऐतिहासिक 20वें सत्र में प्रवेश करने की तैयारियों के बीच बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त हितधारक बैठक बुलाई थी। बैठक इसलिए टाली गई है, क्योंकि 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करेंगे।
खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री
इस समारोह में बीसीसीआई के अधिकारियों को भी शामिल होना है। सैकिया ने कहा कि 15 अक्टूबर को मुंबई में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), आइपीएल की मेजबानी करने वाले राज्य संघों और प्रसारकों के साथ होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न 20वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करने वाले हैं। ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों को इस समारोह में उपस्थित रहना होगा।
