विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर क्रिकेट बोर्ड ने लगाई गुहार, BCCI से की बड़ी मांग
विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कई क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से संपर्क किया था। बोर्डों ने दौरों के दौरान वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली
HighLights
विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए खुशखबरी
क्रिकेट बोर्ड की वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग
BCCI ने स्वीकार की मांग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। रोहित और विराट दोनों ही वनडे में खेलते हैं और ऐसे में फैंस को बहुत कम समय ही उन्हें एक्शन में देखने का मौका मिलता है। हालांकि, अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारत को आने वाले समय में कई देशों का दौरा करना है और कई बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से वनडे मैच बढ़ाने की मांग की है।
टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इसके बाद अब वे अफगानिस्तान की मेजबानी करेंगे, जहां एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां भी शुरू होंगी। ऐसे में कई क्रिकेट बोर्ड ने वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
भारत खेलेगा अधिक वनडे मैच
आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारत को व्यस्त कार्यक्रम का सामना करना पड़ सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप 2027 नजदीक आने की वजह से पिछले दो महीनों में कई क्रिकेट बोर्डों ने बीसीसीआई से वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। बोर्ड की इस मांग को बीसीसीआई ने स्वीकार लिया है। टीम इंडिया अब तय शेड्यूल से अधिक वनडे मैच खेलती हुई दिखाई देने वाली है। विश्व कप की सिर्फ तैयारी ही नहीं बल्कि बोर्ड रोहित और विराट के होने की वजह से भी वनडे मैचों को बढ़ाने के लिए जोर दे रहे हैं।
श्रीलंका क्रिकेट ने भी की मांग
भारत को इसी साल श्रीलंका का भी दौरा करना है, जिसका शेड्यूल सामने नहीं आया है। हालांकि, इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका ने भी बीसीसीआई से संपर्क किया है कि इसमें मैचों की संख्या को बढ़ाया जाए। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा और विराट कोहली को बताया गया है। बोर्ड को उम्मीद है कि इन दोनों की वजह से दर्शक अधिक संख्या में आएंगे, जिससे उन्हें फायदा मिलेगा।
भारत करेगा इंग्लैंड का दौरा
भारतीय टीम को इंग्लैंड का भी दौरा करना है, जहां पर 3 वनडे मैच और 5 टी20 मैच खेले जाने हैं। इस दौरे के दौरान भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेल सकती है। आयरलैंड के खिलाफ या तो 3 मैचों की टी20 या फिर वनडे सीरीज खेली जा सकती है। हालांकि, ये तय नहीं हुआ है कि ये सीरीज आयरलैंड में खेली जाएगी या फिर इंग्लैंड में किसी मैदान पर खेली जाएगी। साउथैम्पटन का नाम इसके लिए आगे आया है लेकिन अब तक कुछ कंफर्म नहीं है।
