विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPL में खेलने को तैयार स्मिथ, बांग्लादेश बोर्ड ने दी इजाजत

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Dec 2018 07:58 AM (IST)

इस लीग में स्मिथ को पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में शामिल किया गया

BPL में खेलने को तैयार स्मिथ, बांग्लादेश बोर्ड ने दी इजाजत
BPL में खेलने को तैयार स्मिथ, बांग्लादेश बोर्ड ने दी इजाजत

नई दिल्ली, जेएनएन। बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) टी-20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध गुरुवार को हटा दिया। गेंद से छेड़छाड़ मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध ङोल रहे स्मिथ अब पांच जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिए खेल सकते हैं। स्मिथ ने टीम के साथ करार कर लिया है और जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ेंगे। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रवक्ता जलाल युनूस ने कहा कि हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके क्योंकि दूसरी फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई थी। हमें गुरुवार को चार फ्रेंचाइजी ने ईमेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापस ले ली है। स्मिथ के हमवतन खिलाड़ी डेविड वार्नर बीपीएल टी-20 टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलेंगे।

इससे पहले बांग्लादेश बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा था कि कहा, ‘टूर्नामेंट के नियम के तहत यदि कोई फ्रेंचाइजी वैकल्पिक खिलाड़ी को चुनती है तो उसका नाम शुरूआती ड्राफ्ट में होना चाहिए लेकिन स्मिथ का नाम नहीं था।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ टीमों ने इस पर आपत्ति जताई तो हमने उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया।’

इस लीग में स्मिथ को पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में शामिल किया गया था। क्योंकि शोएब मलिक अपने देश की टीम से जुड़ गए हैं, क्योंकि उन्हें वनडे सीरीज के लिए द. अफ्रीका दौरे पर जाना था। यह वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।