विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 14 Dec 2018 05:23 PM (IST)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 17 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान

नई दिल्ली, जेएनएन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 17 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। शाकिब अल हसन के हाथ में टीम की कमान होगी और मो. मिथुन व मो. सैफुद्दीन टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस टीम में मोसद्देक होसैन व अबू जायेद जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे। 

हाल ही में मो. मिथुन व मो. सैफुद्दीन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसकी वजह से वो टी 20 टीमें जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल आवेदीन ने कहा कि मिथुन को टीम में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि वो निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। हाल ही में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है साथ ही वो अच्छे फॉर्म में भी हैं। 

इसके अलावा मो. सैफुद्दीन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसी वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया है। मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि टीम को एक ऑलराउंडर की जरूरत है और वो इसके लिए सही खिलाड़ी हैं। दोनों देशों के बीत तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को सिलहट में खेला जाएगा। इसके बाद 20 और 22 दिसंबर को दूसरा एवं तीसरा टी20 मीरपुर में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।

टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम-

शाकिब अल हसन (कप्तान), महमुदुल्लाह (उप-कप्तान), मुशफिकुर रहीम, तमीम इक़बाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, अरिफुल हक़, रुबेल होसैन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, मेहदी हसन, नजमुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन एवं अबू हीदर।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।