विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 09:13 PM (IST)

वनडे टीम में तमीम और शाकिब की वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली, जेएनएन। टेस्ट सीरीज के बाद अब बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसके लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया गया है। वनडे टीम में एक बार फिर से चोटिल तमीम इकबाल की वापसी हुई है। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी टीम में शामिल कर लिया गया है। इससे पहले शाकिब चोटिल होने की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरहीज में नहीं खेल पाए थे। 

मशरफे मोर्तजा टीम की कप्तानी करेंगे और इस बार नजमुल होसैन शंटो और फजल महमूद को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों की जगह ही तमीम और शाकिब टीम में आए हैं। तमीम इकबाल छह दिसंबर को अभ्यास मैच में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इलेवन की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलेंगे जिससे कि वो अपनी लय पा सकें। 

टीम में बल्लेबाज के तौर पर लिटन दास, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुशफिकुर रहीम और मो. मिथुन हैं तो ऑलराउंडर के तौर पर महमुदुल्लाह और अरिफुल हक़ भी मौजूद हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी कप्तान मशरफे मोर्तज़ा के अलावा रूबेल होसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहदी हसन मिराज, नजमुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और अबू हीदर के ऊपर होगी।

दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैच नौ दिसंबर, 11 दिसंबर और 14 दिसंबर को खेले जाएंगे। पहले दो मैच मीरपुर और आखिरी मैच सिलहट में खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

मशरफे मोर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, इमरुल कायेस, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, अरिफुल हक,रुबेल होसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहदी हसन मिराज, नजमुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन एवं अबू हीदर। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।