विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड के खिलाफ ऑलराउंड शो का अक्षर पटेल को मिला इनाम, ICC की ताजा रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Published: Wed, 15 Jul 2026 07:19 PM (IST)

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, दुबई। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल बर्मिंघम में इंग्लैंड के विरुद्ध पहले मैच में शानदार प्रदर्शन से आईसीसी वनडे हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। अक्षर में इस मैच में चार विकेट लेने के अलावा नाबाद 57 रन भी बनाए, जिससे वह आईसीसी रैंकिंग की नवीनतम सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता था। अक्षर की बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर 73वें, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल की रेटिंग में भी सुधार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 80 रन की शानदार पारी खेली। इससे उनकी रेटिंग में 12 अंकों की बढ़ोतरी हुई है और अब वह वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज डेरिल मिचेल से केवल 11 अंक पीछे हैं। जसप्रीत बुमराह ने वापसी पर एक विकेट लिया, जिससे वह गेंदबाजी रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

सुंदर ने लगाई छलांग

वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 24 पायदान (177वां स्थान) और ऑलराउंडर रैंकिंग में 16 पायदान (55वां स्थान) आगे बढ़ने में सफल रहे। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 76 रन बनाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए। इसी तरह लियाम डॉसन की 68 रन की पारी ने उन्हें बल्लेबाजी रैंकिंग में 81 पायदान ऊपर 262वें स्थान पर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd ODI Preview: गिल की फिटनेस और रोहित की फॉर्म पर रहेंगी निगाहें, सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम

यह भी पढ़ें- देवजीत सैकिया बने आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख, मारीशस को 111वां सदस्य बनाने की मंजूरी