विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला T-20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा जुर्माना, ये है वजह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:04 PM (IST)

स्मृति मंधाना (83) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से शिकस्त दी थी।

महिला T-20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा जुर्माना, ये है वजह
महिला T-20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगा जुर्माना, ये है वजह

प्रॉविडेंस, जेएनएन। महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 23 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज़ की टीम से होगा, लेकिन इस मैच से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जुर्माना लगाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ये फाइन स्लो ओवर रेट के कारण लगा। भारत के खिलाफ हुए मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओवरों की गति धीमी होने के चलते उन्हें ये जुर्माना झेलना पड़ा। ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए खेले गए  इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मैदानी अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट, वेन नाइट्स, थर्ड अंपायर सु रेडफर्न और रिजर्व अंपायर शॉन जॉर्ज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर यह चार्ज लगाया था। इसके बाद आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सभी अलाउंसेस को ध्यान में रखने के बाद भी एक ओवर शॉर्ट पाया। इसके चलते कंगारू टीम की कप्तान मेग लेनिंग पर 20 प्रतिशत मैच फीस और टीम की अन्य खिलाड़ियों पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना किया गया। अब यदि एक साल के अंदर ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिर इस मामले में दोषी पाया गया तो कप्तान लेनिंग पर एक मैच का बैन लग जाएगा।

ओपनर स्मृति मंधाना (83) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को ग्रुप बी के अपने आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से शिकस्त दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और दो गेंद शेष रहते 119 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।