विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया अंतिम एकादश का एलान, इन्हें मिला मौका

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 11 Jan 2019 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:49 PM (IST)

सिडनी वनडे मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ये ग्यारह खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया अंतिम एकादश का एलान, इन्हें मिला मौका
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया अंतिम एकादश का एलान, इन्हें मिला मौका

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पहला वनडे मैच खेलेगी और इससे लिए मेजबान टीम ने अंतिम ग्यारह की घोषणा कर दी है। इस मुकाबले के लिए अंतिम ग्यारह में तेज गेंदबाज पीटर सिडल को शामिल किया गया है जो वर्ष 2010 के बाद वनडे मैच खेलेंगे। सिडल ने अपना आखिरी वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका के खिलाफ आठ वर्ष पूर्व खेला था।

तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में बहरेनडॉर्फ व रिचर्डसन को शामिल किया गया है जबकि स्पिन की जिम्मेदारी नाथन लियोन संभालेंगे। लियोन के अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। मैक्सवेल टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गये हैं। टीम के कप्तान एरोन फिंच ने इस टीम की घोषणा की। 

टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान एरोन फिंच, एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकौंब संभालेंगे। हालांकि एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो टी 20 मैचों में ओपनिंग की थी लेकिन वनडे में उनकी क्या भूमिका रहेगी इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी। 

इससे पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने कंगारू टीम को 2-1 से परास्त किया था। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम तूफानी वापसी के बारे में जरूर सोच रही होगी। हालांकि जिस तरह के टीम का चयन किया गया है वो बैलेंस तो दिख रही है लेकिन भारतीय टीम के सामने ये टीम किस तरह का प्रदर्शन कर पाएगी ये देखने वाली बात होगी। इस वनडे सीरीज की सबसे खास बात ये होगी कि इन टीम सभी मैचों में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 1986 की डिजाइन वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेेंगे। 

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान खवाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लायन, पीटर सिडल, जाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनड्रॉफ।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।