पैट कमिंस के साथ ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में लौटा ये स्पिनर, बांग्लादेश की तो खैर नहीं
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान ...और पढ़ें

पैट कमिंस टीम में लौटे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तेज गेंदबाज पैट कमिंस लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। कमिंस को मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। वह टीम की कप्तानी करेंगे।
कमिंस पिछले साल दिसंबर से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं। 13 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान किया। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया का प्राइम बॉलिंग अटैक दिखाई देगा जिसमें कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जॉश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया है।
इस खिलाड़ी की हुई वापसी
कमिंस के अलावा मांसपेशियों की समस्या के कारण एशेज सीरीज में काफी समय तक बाहर रहे ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन की भी टीम में वापसी हुई है। वहीं टीम में दो ऑलराउंडर चुने गए हैं। कैमरन ग्रीन के अलाबा बेयू वेबस्टर को भी टीम में जगह मिली है। तीन स्टार तेज गेंदबाजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉट बोलैंड को भी चुना है जो आमतौर पर रिप्लेसमेंट के तौर पर काम लिए जाते हैं।
Introducing your Australian Men’s squad to take on Bangladesh up north next month 🌴 pic.twitter.com/UmoJr69o1A
— Cricket Australia (@CricketAus) July 21, 2026
ख्वाजा के विकल्प की तलाश
टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के जाने के बाद से ऑस्ट्रेलिया को उनके विकल्प की तलाश है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसमें काफी प्रयोग किए हैं। इस सीरीज में भी टीम उनके विकल्प की तलाश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नल लाबुशेन और जैक वेदराल्ड को शामिल किया गया है।
मिचेल नासेर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को टीम से बाहर जाना पड़ा है। ये सभी इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 13 से 17 अगस्त के बीच डारविन में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 22 से 26 अगस्त के बीच मैके में होगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लॉयन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, बेयू बेवस्टर।
यह भी पढ़ें- 15 साल में पहली बार इस देश के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, फैंस का इंतजार भी होगा खत्म
यह भी पढ़ें- SL vs AUS: पथुम निसांका के शतक से थर्राया ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका ने एक ही मैच में चकनाचूर किए कई बड़े रिकॉर्ड्स
