विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकेश राहुल के कैच पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया व पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 09:25 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 10:45 AM (IST)

भारतीय खिलाड़ी लोकेश राहुल ने हेजलवुड का कैच दूसरी पारी में पकड़ा था और इस पर अब सवाल उठ रहे हैं।

लोकेश राहुल के कैच पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया व पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
लोकेश राहुल के कैच पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया व पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम जब एडिलेड टेस्ट मैच में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी, तो उसी वक्त आखिरी विकेट के कैच पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, अश्विन की गेंद पर हेजलवुड का कैच राहुल ने लपका, लेकिन अब इस कैच पर संदेह खड़ा करके ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत की जीत पर सवाल उठाने की कोशिश की है। ऑस्ट्रेलिया के फॉक्स क्रिकेट ने आखिरी कैच का वीडियो शेयर करके लिखा कि क्या आखिरी कैच क्लीन था? इस वीडियो के शेयर करने के बाद प्रशंसक फॉक्स क्रिकेट से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

फॉक्स क्रिकेट के अलावा पत्रकार डीन रिची ने भी आखिरी कैच पर संदेह जाहिर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि गलत खिलाड़ी नहीं बनना चाहता, लेकिन आखिरी कैच के कुछ रीप्ले देखना चाहूंगा। एक अन्य पत्रकार मैट बेजली ने ट्वीट किया कि क्या हम आखिरी कैच के साथ सहमत हैं? मैंने केवल मोबाइल पर रीप्ले देखें हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कमेंटेटर डीन जोंस ने भी आखिरी कैच पर सवाल उठाते हुए एक कैच का एक वीडियो रिट्वीट किया। जोंस ने लिखा कि मेरा कहना है कि अंपायरों को इस कैच को देखने की जरूरत है, उन्हें चेक करना चाहिए कि यह नो बॉल तो नहीं थी। हर विकेट पर यह चेक किया जाता है तो इस कैच को क्यों नहीं किया जाए?

आपको बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में कंगारू टीम को 31 रन से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एडिलेड टेस्ट में पुजारा ने भारत की तरफ से एकमात्र शतक लगाया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।