विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैन से वापस लौटते ही इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, दिलाई अपनी टीम को जीत

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 09 Jan 2019 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 08:59 PM (IST)

बैन के बाद कमाल की वापसी करते हुए इस कंगारू बल्लेबाज ने 42 गेंदों पर 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

बैन से वापस लौटते ही इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, दिलाई अपनी टीम को जीत
बैन से वापस लौटते ही इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, दिलाई अपनी टीम को जीत

 नई दिल्ली, जेएनएन। गेंद से छेड़छाड़ मामले में नौ महीने के बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने बिग बैश लीग में अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 42 गेंदों पर 59 रन की तेज पारी खेलते हुए अपनी टीम पर्थ को मेलबर्न स्टार्स पर छह विकेट से जीत दिलाई। पर्थ को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला था और कैमरन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर 14 गेंद शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाई। 

बेनक्रॉफ्ट का बैन 29 दिसंबर को खत्म हो गया था। पिछले वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर व कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया और स्मिथ व वार्नर पर एक वर्ष का बैन लगाया गया जबकि कैमरन पर नौ महीने का बैन लगा। फिलहाल स्मिथ व वार्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग मेेेें खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने बीपीएल में रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में वार्नर ने 14 रन बनाकर रन आउट हो गए थे जबकि स्मिथ 16 रन ही बना पाए। हालांकि वार्नर ने दूसरे मैच में अपनी लय हासिल कर ली और 47 गेंदों पर अपनी टीम के लिए 59 रन बनाए जबकि स्मिथ दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गए। 

आपको बता दें कि कंगारू टीम को हाल ही में चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी धरती पर भारतीय टीम से पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस टेस्ट सीरीज में टीम में स्मिथ और वार्नर के नहीं रहने का असर तो पड़ा ही था। अब भारत को कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 12 जनवरी से होगी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।