विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोटिल होने की वजह से इस लीग के बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 17 Jan 2019 06:32 PM (IST)

वार्नर को चोट लगी है और वो अपने इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे।

चोटिल होने की वजह से इस लीग के बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर
चोटिल होने की वजह से इस लीग के बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर

नई दिल्ली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। इससे पहले स्टीव स्मिथ भी चोट की वजह से इस लीग से बाहर हो कर स्वदेश वापस लौट चुके हैं। डेविड वार्नर की कोहली में चोट लगी थी। फिलहाल वो अपने इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे। ये बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कही। सीए की तरफ से कहा गया कि वार्नर ने अपनी दाईं कोहली नें दर्द की बात कही है और वो 21 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया वापस आ जाएंगे हालांकि उनकी ऑस्ट्रेलिया वापसी तक शेष बीपीएल मैचों में खेलने की उम्मीद बरकरार है। जांच के बाद ही हमें पता चल पाएगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। 

फिलहाल इस बात की उम्मीद है कि 21 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले तक वो अपनी टीम सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने बीपीएल में खेली अब तक की पांच पारियों में दो अर्धशतक के साथ इस लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले उनके साथी खिलाड़ी स्मिथ भी कोहनी की दर्द से ही परेशान नजर आए थे और उपचार के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। स्टीव स्मिथ बीपीएल में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने इस सत्र में सिर्फ दो ही मैच खेले। टूर्नामेंट में कोमिला की कप्तानी कर रहे स्मिथ ने अपने दो मैचों में सिर्फ 13 रन बनाए थे।

स्मिथ और वार्नर पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में एक वर्ष का बैन लगा हुआ है। दोनों का बैन 30 मार्च 2019 को खत्म हो रहा है। इसके बाद वो दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों के सामने चोट की समस्या आ खड़ी हुई है और इससे शायद उनकी वापसी में देर हो सकती है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।