विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

9 महीनों के बाद सामने आए स्टीव स्मिथ, बताया क्रिकेट में वापसी को लेकर क्या है उनकी योजना

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 21 Dec 2018 05:58 PM (IST)

अगले विश्प कप की तैयारी के लिए स्टीव स्मिथ ये काम करना चाहते हैं।

9 महीनों के बाद सामने आए स्टीव स्मिथ, बताया क्रिकेट में वापसी को लेकर क्या है उनकी योजना
9 महीनों के बाद सामने आए स्टीव स्मिथ, बताया क्रिकेट में वापसी को लेकर क्या है उनकी योजना

 नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक स्टीव स्मिथ लंबे अरसे से बाद मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके अगले वर्ष होने वाले विश्व कप से पहले अपनी लय पाना चाहते हैं। इस वर्ष मार्च में स्मिथ अपने साथी खिलाड़ी वार्नर के साथ गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी पाए गए थे और उनपर एक वर्ष का बैन लगा था जो अभी जारी है। 

स्मिथ आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं लेकिन जब वो बैन किए गए उसके बाद उन्होंने राजस्थान टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। हालांकि उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया था और वो अब भी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। स्मिथ ने अपने आगे के प्लान पर बात करते हुए कहा कि मुझे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलना था लेकिन मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है। इसके बाद मुझे पाकिस्तान प्रीमियर लीग और फिर आइपीएल में खेलना है। अगर मैं यहां खेल पाता हूं तो ये अगले विश्व कप के लिए काफी अच्छी तैयारी होगी।  

स्मिथ ने कहा कि तैयारी के लिहाज से टी 20 क्रिकेट काफी अच्छा है और आइपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंटों में से एक है। स्मिथ बैन के दौरान कई टी 20 मैचों में खेले जिससे की उनकी लय बरकरार रहे। उन्होंने कनाडा और कैरेबियाई देशों में भी मैच खेले। इस बार विश्व कप अगले वर्ष 30 मई से खेला जाएगा जबकि आइपीएल का शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है लेकिन ये भी विश्व कप से पहले ही खेला जाएगा। 

स्मिथ ने कहा कि बैन का वक्त मेरे लिए काफी बुरा रहा लेकिन मैंने काफी कुछ सीखा। मेरे आसपास ऐसे लोग भी थे जिन्होंने मेरा पूरा साथ दिया और मुझे ये समझाने में मदद की कि सबकुछ ठीक है। पिछले नौ महीनों में मैंने काफी कुछ सीखा है और खेल से बाहर रहने की वजह से मैं काफी तरोताजा हो गया हूं। पेन के बारे में स्मिथ ने कहा कि वो अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में टीम ने काफी अच्छी वापसी की। पेन को काफी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उन्होंने टीम के लिए अच्छा काम किया है और उनकी कप्तानी लाजबाव है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।