विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली और एमएस धौनी ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की दी ऑटोग्राफ्ड जर्सी, कही ये बात

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 28 Apr 2019 05:11 PM (IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त भिड़ंत देखी जाती है। दोनों टीमें एकदूसरे की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाती हैं।

विराट कोहली और एमएस धौनी ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की दी ऑटोग्राफ्ड जर्सी, कही ये बात
विराट कोहली और एमएस धौनी ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की दी ऑटोग्राफ्ड जर्सी, कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त भिड़ंत देखी जाती है। दोनों टीमें एकदूसरे की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी मानी जाती हैं। लेकिन, खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान और प्रेम को देखकर भारत और ऑस्ट्रेलिया की ये लड़ाई और दिलचस्प हो जाती है। तमाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आइपीएल में खेलकर भारतीय खिलाड़ियों का अपना दोस्त बना लेते हैं और ये दोस्ताना निरंतर चलता रहता है। 

हाल ही में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में टी 20 और वनडे सीरीज खेलकर गई थी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को एरोन फिंच ने लीड किया था। वहीं, भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में खेली थी। इसी दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को भारतीय कप्तान विराट कोहली और दुनिया के सबसे अच्छे विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी से एक स्पेशल गिफ्ट मिला। इसी का खुलासा फिंच ने किया है। 

एरोन फिंच ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो में एरोन फिंच विराट कोहली और एमएस धौनी की भारतीय टीम की ऑटोग्राफ्ड जर्सी को दिखा रहे हैं, जो उन्हें विराट और धौनी ने गिफ्ट की है। एरोन फिंच ने इस गिफ्ट के लिए विराट कोहली और धौनी को धन्यवाद भी कहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you @virat.kohli & @mahi7781 Very lucky to have been given a shirt by both guys during the last series we played against India. Whilst we battle it out hard for our countries on the field, the respect I have for 2 of the games all time greats is huge! It’s important to take some time to be grateful and appreciate the opportunities we have been given!

A post shared by Aaron Finch (@aaronfinch5) on

फिंस ने विराट और धौनी को टैग करते हुए लिखा है, "थैंक यू विराट कोहली और एमएस धौनी, मैं बहुत खुशनसीब हुं कि आप दोनों से पिछली सीरीज के दौरान मुझे ऑटोग्राफ्ड जर्सी मिली। जब भी हम इस मैदान में अपने देशों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, उससे कहीं ज्यादा सम्मान इसमें है। मैं इस खेल की दो महान खिलाड़ियों का सम्मान करता हूं। हमें आभारी होने के लिए कुछ समय लेना चाहिए और हमारे द्वारा दिए गए अवसरों की सराहना करनी चाहिए!"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।