विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अंतिम ग्यारह का एलान, ये खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 06 Oct 2018 05:54 PM (IST)

एरोन फिंच पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अंतिम ग्यारह का एलान, ये खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अंतिम ग्यारह का एलान, ये खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच रविवारर से खेला जाएगा। पाक के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए कंगारू टीम ने अंतिम ग्यारह का एलान कर दिया है। इस मैच के जरिए ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे। एरोन फिंच, ट्रैविस हेड और मार्नस लैब्सचेंज पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। 

मैट रेनशॉ को चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच के अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई है। वो अभ्यास मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। वहीं पीटर सिडल इस मैच का हिस्सा होंगे और माइकल नीसर को अभी इंतजार करना पड़ेगा। इस मैच के जरिए एक साथ ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी टेस्ट में डेब्यू करेंगे और ऐसा 10 साल में तीसरी बार है जब तीन कंगारू खिलाड़ी एक साथ डेब्यू करेंगे। इससे पहले जोहानसबर्ग (2009) और एडिलेड (2016) में ऐसा हुआ था। ये दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। 

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम की तरफ से पारी की शुरुआत उस्मान ख्वाजा के साथ एरोन फिंच करेंगे। इसके बाद शॉन मार्श और मिचेल मार्श को भेजा जा सकता है। ट्रेविस हेड नंबर पांच पर जबकि लैब्सचेंज के नंबर छह पर आने की संभावना है। तेज गेंदबाजी का भार मिचेल स्टार्क औऱ पीटर सिडल पर होगा। नाथन लियोन और जॉन हॉलैंड टीम के दो मुख्य स्पिनर हैं। 

आपको बता दें की पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 7 अक्टूबर से और दूसरा टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। टी20 सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर और आखिरी मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच दुबई और अबूधाबी में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम-

टिम पेन (कप्तान), आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड, मार्नस लैब्सचेंज, मिचेल स्टार्क, पीटर सिडल, नाथन लियोन और जॉन हॉलैंड।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।