यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिर मैदान पर लौटा ये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जाते-जाते बची थी जान, देखें Video
Aus vs SL: पैट कमिंस की उठती हुई गेंद दिमुथ करुणारत्ने गर्दन के पास लगी थी। वह लगभग दस मिनट तक मैदान पर लेटे रहे और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था।

कैनबरा, जेएनएन। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बल्लेबाजी की और इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। यह अनुभवी सलामी बल्लेबाज शनिवार को जब 46 रन पर खेल रहा था तब पैट कमिंस की उठती हुई गेंद उनकी गर्दन के पास लगी थी। वह लगभग दस मिनट तक मैदान पर लेटे रहे और बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया था।गेंद लगते ही करुणारत्ने मैदान पर ही गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद मैदान पर अफरा-तफरी मच गई और इस घटना को देख ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी भयभीत हो गए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कहा कि ‘श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें खेलने के लिए अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा है कि यह मस्तिष्काघात का मामला नहीं है।’
JUST IN: @OfficialSLC confirm Dimuth Karunaratne has been cleared to bat today after yesterday's head knock #AUSvSL https://t.co/TZj1aFvmjA pic.twitter.com/3R0XNdB8BQ
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 2, 2019
इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट ने सुबह ट्वीट करके कहा था कि करुणारत्ने को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है क्योंकि जांच से पता चला है कि सभी परिणाम सामान्य हैं।
Opener Dimuth Karunaratne has been released from the hospital, as investigations have shown that the ‘results are normal’.
Karunaratne, however,will have to undergo a concussion test tomorrow morning; before making a decision on his availability for the rest of the match. #AUSvSL
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) February 2, 2019
ऐसे हुआ ये हादसा
कमिंस श्रीलंका की पहली पारी का 31वां ओवर फेंक रहे थे। इस दौरान उन्होंने 142 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकी जो सीधे जा कर करुणारत्ने के हेलमेट पर लगी। गेंद लगने के बाद करुणारत्ने मैदान पर ही गिर पड़े। करुणारत्ने को ये खतरनाक गेंद गर्दन के ऊपर लगी। अंपायरों ने तुर्ंत ही मेडिकल टीम को मैदान पर बुलाया।बाएं हाथ के खिलाड़ी को सभी आवश्यक मदद दी गई। मेडिकल कर्मचारियों ने महसूस किया कि बाउंसर का प्रभाव काफी अधिक है तो 30 वर्षीय करुणारत्ने को स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।
#AusvSL #karunaratne #bouncer pic.twitter.com/WtUW6qrk94
— warren (@wazzzzaa) February 2, 2019
Unfortunate incident in Canberra.
Karunaratne cops a bouncer from Cummins and has to be stretchered off after lengthy treatment on the field.
The crowd applaud him off the field.#AUSvSL LIVE 👇https://t.co/6kWcomxmyJpic.twitter.com/e1qWvO0MmZ
— ICC (@ICC) February 2, 2019
Scary scenes at Manuka Oval as Dimuth Karunaratna is struck by a Pat Cummins bouncer - he's being attended to by medical staff #AUSvSL LIVE: https://t.co/FEnAuBniYY pic.twitter.com/Ixq1EQ0jLP
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) February 2, 2019
(देखें वीडियो)
A poignant moment at the Manuka Oval, with Karunaratne being stretchered off to the crowd giving a generous standing ovation #AUSvSL #AUSvsSLpic.twitter.com/hrQTVclN5M
— Vijay Arumugam (@vijayarumugam) February 2, 2019
करुणारत्ने ने
ऑस्ट्रेलिया टीम के डॉक्टर रिचर्ड शॉ बल्लेबाज़ के साथ मैदान से बाहर चले गए। मैदान पर मौजूद एक एम्बुलेंस ने क्रिकेटर को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चिंता का कोई कारण नहीं है।

