विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aus VS NZ: ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, बैन खत्म होने के बाद वार्नर और स्मिथ ने की वापसी

By TaniskEdited By:
Published: Mon, 06 May 2019 07:13 PM (IST)

Aus VS NZ ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की सिताराहीन टीम को अभ्यास मैच में एक विकेट से हरा दिया। स्मिथ और वार्नर ने प्रतिबंध खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की है।

Aus VS NZ: ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, बैन खत्म होने के बाद वार्नर और स्मिथ ने की वापसी
Aus VS NZ: ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत, बैन खत्म होने के बाद वार्नर और स्मिथ ने की वापसी

ब्रिसबेन, एएफपी। डेविड वार्नर के आक्रामक 39 और स्टीव स्मिथ के 22 रन की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की सिताराहीन टीम को अभ्यास मैच में एक विकेट से हरा दिया। स्मिथ और वार्नर ने प्रतिबंध खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य 10 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

कप्तान आरोन फिंच ने 52 रन बनाए, लेकिन उस्मान ख्वाजा (04) सस्ते में आउट हो गए। वार्नर को खाता खोलने से पहले जीवनदान मिला, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने 43 गेंद में छह चौकों और एक छक्के के साथ 39 रन बनाए। वार्नर ने आइपीएल में लीग चरण में 12 मैचों में सर्वाधिक 692 रन बनाए थे। स्मिथ ने 43 गेंद में दो चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेली। गेंद से छेड़खानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलकर लौटे वार्नर और स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पैट कमिंस ने पहले ही ओवर में दो विकेट लिए, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने संभलकर बल्लेबाजी की और पूरी टीम वनडे अभ्यास मैच में 46.1 ओवर में 215 रन बनाकर आउट हुई। केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट के आइपीएल में व्यस्त होने के कारण न्यूजीलैंड की टीम कमजोर लग रही थी। उसके लिए ट्रेंट ब्लंडेल ने 102 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए, जबकि विल यंग ने 69 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के दम पर 60 रन बनाए। स्मिथ ने टाम लॉथम (13) का शानदार कैच भी लपका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने आठ ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। नाथन कूल्टर नाइल और जेसन बेहरनडोर्फ को भी तीन-तीन विकेट मिले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।