विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने निकाली ऑस्ट्रेलिया की हवा, दूसरी पारी में भी मेजबान टीम की बल्लेबाजी को झकझोरा

Published: Sat, 15 Aug 2026 02:17 PM (IST)

डारविन टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। मेजबान टीम अपनी ...और पढ़ें

बांग्लादेश ने दिखाया दम

बांग्लादेश ने दिखाया दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से हैरान कर दिया। तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने मेजबान टीम को बैकफुट पर ही रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने स्टम्प तक अपनी दूसरी पारी में 161 रन बनाए हैं, लेकिन चार विकेट खो दिए हैं।

बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रनों की बढ़त ली थी। ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

बांग्लादेश की शानदार बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रनों पर समेटने के बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 426 रन बनाए। बांग्लादेश से इस स्कोर की उम्मीद नहीं थी। दिन की शुरुआत मेहमान टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 351 रनों के साथ की थी। मेहदी हसन मिराज ने 32 रनों से पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए। निचले क्रम ने उनका अच्छा साथ दिया। हसन महमदू ने 14, ताइजुल इस्लाम ने 17 रनों की पारी खेली। तस्कीन अहमद 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। मिचेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। पैट कमिंस और नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम से उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेगी और मजबूत स्कोर बनाएगी, लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। जैक वेदरार्ल्ड बिना खाता खोले महमूद का शिकार बन गए। महमूद ने ही ट्रेविस हेड की पारी का अंत कर दिया। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने कुछ देर विकेट पर बिताया। लग रहा था कि दोनों बड़ी पारी खेल जाएंगे, लेकिन ताइजुल इस्लाम ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 59 गेंदों पर 31 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे।

स्मिथ को मिराज ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। मिराज को ही कैच देकर चल दिए। उन्होंने 88 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके बाद कैमरन ग्रीन और कैरी ने ऑस्ट्रेलिया को झटका नहीं लगने दिया। हालांकि, अगर मेजबान टीम से कोई बड़ी साझेदारी नहीं होती है तो उसके हाथ से ये मैच फिसल भी सकता है।

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: पहले बैटिंग और बॉलिंग में कटाई नाक, फिर फील्डिंग में भी डुबोई नैया, ऑस्ट्रेलियाई टीम को हुआ क्या है?

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: तन्जीद के शतक से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाए दिन में तारे, हासिल की मजबूत बढ़त