विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेटरों के हाथ नहीं मिलाने से तिलमिलाया पाकिस्तान, बायकाट करने की दे डाली धमकी

Published: Tue, 16 Sep 2025 05:00 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने को लेकर पाकिस्तान काफी गुस्से में है और उसने एशियन ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी थी मात
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी थी मात

HighLights

  1. भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाडि़यों से नहीं मिलाया था हाथ
  2. भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से दी मात
  3. पाकिस्तान मैच रैफरी को हटाने की मांग

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण दुबई : एशिया कप में भारतीय टीम ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यही नहीं इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सहस्त्र बलों को समर्पित किया था।

मैदान में मिली हार और भारतीय टीम के द्वारा हुई अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तिलमिला गया है। उसने इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से हस्तक्षेप की मांग की है। पीसीबी प्रमुख और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को आईसीसी से उस मैच के रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है।

बायकाट की दी धमकी

तिलमिलाए पाकिस्तान ने 17 सितंबर को दुबई में यूएई के विरुद्ध होने वाले मैच से हटने की भी धमकी दी है क्योंकि उसमें भी मैच रेफरी पायक्राफ्ट ही हैं। नकवी का कहना है कि पीसीबी ने क्रिकेट की भावना से जुड़े एमसीसी के नियम और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच रेफरी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी है। पीसीबी ने इससे पहले एसीसी के समक्ष मसला उठाकर भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव को खेल भावना के विपरीत बताया था।

हालांकि मैच रेफरी ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी जिस कारण पीसीबी अब उन पर खुन्नस निकालकर अपनी बची-खुची इज्जत बचाना चाहता है।

जरूरत पड़ने परे मिलेगा जवाब

वहीं बीसीसीआई के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दैनिक जागरण से कहा कि निश्चित तौर पर अगर जरूरत पड़ी तो बीसीसीआई इसका जवाब देगा। हमारे खिलाड़ियों ने कोई नियम नहीं तोड़ा है। किसी मैच के बाद हाथ मिलाना या नहीं मिलाना टीम का निजी निर्णय होता है और ऐसा पहले भी होता रहा है। क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी ऐसा हुआ है।

अगर पाकिस्तान अगले मैच का बायकाट करता है तो उसी के इस टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना बढ़ जाएगी। हम अपने खिलाड़ियों और देश के साथ खड़े हैं। मालूम हो कि पीसीबी ने जिस आइसीसी से शिकायत की है उसके चेयरमैन बीसीसीआइ के पूर्व सचिव जय शाह हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: दुबई में पाकिस्तान की 5 किरकिरी, पूरी दुनिया में हो रही है जमकर थू-थू

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: भारत से हार के बाद बौखलाया पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड, ICC में दर्ज कराई ये शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।