विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या हुआ जब भारतीय फैंस ने शोएब मलिक को कहा- जीजू, देखें VIDEO

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 05:06 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:24 AM (IST)

शोएब मलिक भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति हैं,

क्या हुआ जब भारतीय फैंस ने शोएब मलिक को कहा- जीजू, देखें VIDEO
क्या हुआ जब भारतीय फैंस ने शोएब मलिक को कहा- जीजू, देखें VIDEO

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में पाकिस्तानी फैंस ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें भी थोड़ी शर्म आने लगी। दरअसल भारतीय पारी के दौरान मलिक जब फील्डिंग कर रहे थे तो पीछे से भारतीय फैंस जीजू जीजू चिल्लाने लगे।

यहां तक कि फैंस ने कहा की जीजू प्लीज एक बार इधर देखिए ना। मलिक ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ से इशारा कर उनकी बात का जवाब दिया।

दरअसल शोएब मलिक भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के पति हैं, इसलिए वह जितने पाकिस्तान में लोकप्रिय है उतने ही भारत में भी है। वैसे भी मलिक सानिया मिर्जा के साथ अपने रिश्ते की बात करते रहते हैं और अब दोनों के घर में एक नन्हा मेहमान भी आने वाला है।

शोएब इन भारत के खिलाफ रविवार को हुए मैच में 78 रन की शानदार पारी खेली थी    और पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के साथ 107 रन की अहम साझेदारी भी की थी।  कि उनकी ये पारी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी और उन्हें 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शोएब मलिक की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए। भारत को ये मैच जीतने के लिए 238 रन बनाने थे जिसे टीम इंडिया ने 9 विकेट शेष रहते ही बना लिया। भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाए। 

मलिक भारत में चाहे कितने लोकप्रिय हों लेकिन इस टीम के खिलाफ उनका बल्ला भी खूब चलता है। टूर्नामेंट में पहले जब पाक भारतीय टीम से भिड़ी थी तब भी मलिक ने 43 रन की पारी खेली थी और भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।