विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार भारत से हार के बाद अपने इस स्टार बल्लेबाज पर क्यों भड़क गए पाकिस्तानी फैंस?

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:42 PM (IST)

पाकिस्तान टीम के विराट कोहली कहे जाने वाले बाबर रविवार के मैच के बाद फैंस के निशाने पर आ गए।

आखिरकार भारत से हार के बाद अपने इस स्टार बल्लेबाज पर क्यों भड़क गए पाकिस्तानी फैंस?
आखिरकार भारत से हार के बाद अपने इस स्टार बल्लेबाज पर क्यों भड़क गए पाकिस्तानी फैंस?

नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप में भारत के खिलाफ लगातार 2 हार के बाद पाकिस्तान टीम की आलोचना होना जगजाहिर था। इस समय पाकिस्तान टीम क्रिकेट दिग्गज से लेकर फैंस के निशाने पर है। रविवार को तो 9 विकेट से मिली करारी हार के बाद उनके सब्र का बांध जैसे टूट ही गया। फैंस जिस खिलाड़ी से सबसे नाराज दिख रहे हैं उनका नाम है बाबर आजम। ये वही खिलाड़ी है जिन्हे कुछ समय पहले तक पाक फैंस काफी चाहते थे।

पाकिस्तान टीम के विराट कोहली कहे जाने वाले बाबर रविवार के मैच के बाद फैंस के निशाने पर आ गए। दरअसल पहले तो उन्होंने फखर जमां के लिए रिव्यू ना करके गलत फैसला किया। फखर शॉट खेलते समय असंतुलित हो गए थे और उसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडबल्यू करार दे दिया।

अब फखर को गिरते समय तो अंदाजा होगा नहीं कि वह आउट है या नहीं इसलिए इन्होंने नॉन स्ट्राइकर पर खड़े बाबर आजम से पूछा कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए या नहीं। इस पर बाबर ने उन्हें रिव्यू लेने से मना कर दिया। हालांकि रिव्यू में साफ दिखा कि फखर आउट नहीं थे और बॉल उनके हाथ में लगी थी। अगर बाबर उन्हें सही सलाह देते तो बाबर आजम आउट नहीं होते।

अब इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि वह फखर के विकेट की भरपाई अपने बल्ले से कर देंगे लेकिन इसके बाद वह खुद भी रन आउट होकर अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़कर चले गए। बस फिर क्या था इसके बाद पाक फैंस को गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सोशल मीडिया पर उन्होंने बाबर की क्लास ले ली। पाकिस्तानी फैंस बाबर को इस हार का विलेन बता रहे हैं और उन्हें 2 विकेट गिराने का जिम्मेदार भी मानते हैं।

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शोएब मलिक की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए। भारत को ये मैच जीतने के लिए 238 रन बनाने थे जिसे टीम इंडिया ने 9 विकेट शेष रहते ही बना लिया। भारतीय टीम ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाए। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।