Move to Jagran APP

Harry Brook ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे कम गेंद में पूरे किए 1000 रन; इस बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड

Harry Brook Test Run इंग्लैंड टीम फिलहाल तीसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब खड़ी है। हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। हैरी ब्रूक अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाम था।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 09 Jul 2023 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2023 07:55 PM (IST)
हैरी ब्रूक ने पूरे किए टेस्ट किक्रेट में एक हजार रन। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक ने एक खास उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने दूसरी पारी में इतिहास रच दिया। ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

loksabha election banner

इंग्लैंड टीम फिलहाल तीसरे टेस्ट मैच में जीत के करीब खड़ी है। हैरी ब्रूक ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर लिया। हैरी ब्रूक अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाम था।

पहले नंबर पर पहुंचे हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट में कम गेंद पर सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने कॉलिन डी ग्रैंडहोम को पीछे छोड़ दिया। हैरी ब्रुक ने 1058 गेंद खेलकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड डी ग्रैंडहोम के नाम पर दर्ज था। डी ग्रैंडहोम ने 1140 गेंद पर यह उपलब्थि अपने नाम की थी। अब ग्रैंडहोम दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन (गेंद के मामले में)

  1. हैरी ब्रुक – 1058 गेंद
  2. डी ग्रांडहोमे – 1140 गेंद
  3. टिम साउदी – 1167 गेंद

इस लिस्ट में हैरी ब्रुक पहले नंबर पर आ गए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन पूरा करने के मामले में तीसरे नंबर पर टिम साउथी हैं, जिन्होंने 1167 गेंद खेलकर 1000 रन पूरे किए थे। एशेज सीरीज में दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने लीड बनाई हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.