विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arshdeep Singh controversy: सरकार सख्त, युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर किसने जोड़ा 'खालिस्तानी' कनेक्शन?

By Viplove KumarEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2022 02:31 PM (IST)

रवि बिश्नोई की गेंद पर एक आसान सी कैच उनके पास गई थी जिसे वह नहीं ले पाए और मैच ...और पढ़ें

भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (फोटो ट्विटर पेज)
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर में रविवार को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बेहद नाजुक मोड़ पर टीम के युवा अर्शदीप सिंह से एक चूक हुई जिसको लेकर उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। रवि बिश्नोई की गेंद पर एक आसान सी कैच उनके पास गई थी जिसे वह नहीं ले पाए और मैच का रुख इसके बाद बदल गया। इसकी वजह से वह सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं हुए बल्कि कुछ ऐसा हुआ जिसपर भारत सरकार भी सख्स हो चुकी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में अर्शदीप के कैच टपकाने की वजह से उनको जमकर निशाना बनाया गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने और मीम बनाने तक ही नहीं बल्कि लोग इससे भी आगे बढ़ गए। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये सामने आई कि अर्शदीप सिंह के नाम से बने विकिपीडिया पेज मैच के बाद कुछ आपत्तिजनक बदलाव किए गए थे।

अर्शदीप के मामले में सरकार सख्त

अर्शदीप से इस पेज पर उनका संबंध ‘खालिस्तानी’ संगठन से बताया गया जो किसी भी तरह से एक उभरते हुए युवा क्रिकेटर किया जाना स्वीकार नहीं। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार और आईटी मंत्रालय द्वारा विकिपीडिया को इस मामले में नोटिस भेजा गया है।

17वें  ओवर में छूटा था कैच 

अर्शदीप सिंह से पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में 17वें  ओवर के दौरान के एक छूटा था। रवि बिश्नोई के ओवर की तीसरी गेंद पर आसिफ अली का एक आसान कैच उनके पास गया था जिसे वह लपकने से चूक गए। इस कैच के छूटने के बाद अगले ओवर में भुनेश्वर कुमार को उन्होंने एक छक्का और  एक चौका लगाया था।