विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले इस दिग्गज को क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में मिली करारी हार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 21 Feb 2019 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:00 PM (IST)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले इस दिग्गज को क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में मिली करारी हार
श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले इस दिग्गज को क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में मिली करारी हार

कोलंबो, एएफपी। श्रीलंका को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा को गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उनकी खेल को भ्रष्टाचार मुक्त करने की उम्मीदों को झटका लगा है। 55 वर्षीय रणतुंगा ने दो में से एक उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया लेकिन वह मतदान के बाद तीसरे स्थान पर रहे। उनके भाई निशांत को भी हार का मुंह देखना पड़ा जिन्हें सचिव पद के लिए नामांकित किया गया था।

वर्ष 1996 विश्व कप में श्रीलंका की अगुआई कर टीम को खिताब दिलाने वाले रणतुंगा बोर्ड से भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश में चुनाव में जीत हासिल करने के प्रयास में जुटे थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने हाल में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को खेल की सबसे भ्रष्ट राष्ट्रीय संस्था करार दिया था।

पूर्व कप्तान रणतुंगा सरकार में मंत्री भी हैं और वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में आने की उम्मीद लगाए थे। रणतुंगा के सहयोगी जयंत धर्मदास भी श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष बनने की मुहिम में विफल रहे। वह रणतुंगा के चिर प्रतिद्वंद्वी और एसएलसी के पूर्व प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला के वफादार शम्मी सिल्वा से हार गए।

सुमतिपाला दो साल से ज्यादा समय तक इस पद पर काबिज रहे लेकिन 2018 के शुरू में हटने के बाद उन्होंने फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।