विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई गुजरात, लिए इतने विकेट

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Sun, 07 Oct 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 08:43 AM (IST)

अर्जुन ने मुंबई की अंडर-19 टीम से खेलते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2018 में गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई गुजरात, लिए इतने विकेट
अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई गुजरात, लिए इतने विकेट

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद अब उनके बेटे ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया है। अर्जुन लगातार शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इस बार अर्जुन ने मुंबई की अंडर-19 टीम से खेलते हुए वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2018 में गुजरात के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। 

इस मैच में अर्जुन ने 30 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसरी बदौलत उनकी टीम को 9 विकेट से आसान जीत मिली। अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी में 8.1 ओवर में 1 मेडन डालकर 5 विकेट लिए। अर्जुन ने गुजरात के दत्तेश शाह (0), प्रियेश (1), एलएम कोचर (8), जयमीत पटेल (26) और ध्रुवांग पटेल (6) को अपना शिकार बनाया। उन्हीं की गेंदबाजी की बदौलत गुजरात की टीम 49.2 ओवरों में 149 रन पर ढेर हो गई।

छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने 38 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के ओपनर ओपनर सुवेन पारकर ने नाबाद 67 और दिव्यांच 45 ने मुंबई के लिए पहले विकेट के लिए 108 की साझेदारी की। इसके बाद प्रग्नेश कानपिल्लेवर (नाबाद 27) और पारकर ने 38 ओवरों में टीम को आसान जीत दिलवा दी

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।