Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    T20 Mumbai League: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुआ ये अजब संयोग, आप भी जानिए

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Tue, 14 May 2019 04:51 PM (IST)

    14 मई से T20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के साथ-साथ मुंबई के तमाम खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    T20 Mumbai League: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुआ ये अजब संयोग, आप भी जानिए

    नई दिल्ली, जेएनएन। T20 Mumbai League: 14 मई से T20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के साथ-साथ मुंबई के तमाम खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आइपीएल की तरह इस लीग में भी 8 टीमें भाग ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स में श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इसी लीग में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी खेल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन तेंदुलकर ने T20 Mumbai League में आकाश टाइगर्स के लिए डेब्यू किया है। पांच लाख में खरीदे गए अर्जुन तेंदुलकर बतौर ऑलराउंडर आकाश टाइगर्स का हिस्सा हैं। 14 मई को अर्जुन तेंदुलकर ने Triumphs Knights के खिलाफ डेब्यू किया है। ये लीग मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेली जा रही है। अर्जुन तेंदुलकर और उनके पिता सचिन तेंदुलकर के साथ 14 मई का एक खासा नाता जुड़ गया है।

    दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने भी इसी मैदान पर इसी दिन यानी 14 मई को साल 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल में डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर का किसी भी टी20 लीग का वो पहला मैच था। ऐसा ही कुछ अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ हुआ है क्योंकि 14 मई को ही अर्जुन ने भी किसी टी20 लीग का पहला मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं। ये टी20 मुंबई लीग का दूसरा सीजन है। इससे पहले का सीजन काफी सफल हुआ था। बहरहाल, इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को अपनी पहली विकेट भी मिली है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप