विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट के साथ अनुष्का ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, लिखा इमोशनल मैसेज

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 05 Jan 2019 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 09:48 PM (IST)

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आप मुझे खुश रखते हैं।

विराट के साथ अनुष्का ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, लिखा इमोशनल मैसेज
विराट के साथ अनुष्का ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीर, लिखा इमोशनल मैसेज

विशेष संवाददाता, सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनके पति उन्हें हमेशा खुश रखते हैं। अनुष्का की हाल ही में ‘जीरो’ नाम से फिल्म रिलीज हुई है। इस दिनों अनुष्का भी सिडनी में कोहली के साथ बेहतरीन वक्त बिता रही हैं।

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, आप मुझे खुश रखते हैं। अनुष्का कोहली के साथ कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टीम इंडिया की मुलाकात के दौरान भी शामिल रही थीं। दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह और नए साल का जश्न भी मनाया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।