विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वॉड का एलान, एनरिक नॉर्खिया निर्णायक मुकाबले से बाहर

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:30 PM (IST)

साउथ अफ्रीका ने तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए स्क्वाड का एलान कर दिया है। एनरिक नॉर्खिया इंजरी की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

एनरिक नॉर्खिया तीसरे टेस्ट से बाहर

एनरिक नॉर्खिया तीसरे टेस्ट से बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूलैंड्स में होने वाले मुकाबले के लिए स्क्वॉड का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ग्रोइन इंजरी की वजह से निर्णायक मैच से बाहर हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। न्यूलैंड्स में होने वाले मुकाबले से ही तय होगा कि सीरीज किसके नाम होगी।

साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में सिर्फ एक बदलाव

नॉर्खिया गकेबेहरा में हुए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी के चौथे ही ओवर में चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मैदान पर वापसी नहीं की। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने यह मैच पारी और 31 रनों से जीत लिया।

नॉर्खिया की गैरमौजूदगी में कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जे या डेन पैटरसन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। टीम में काइल वेरेन के रूप में इकलौता बदलाव हुआ है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज की टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबर

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में मैट रेनशॉ के दमदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका को 67 रनों से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी।

इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा के ऐतिहासिक शतक और मार्का यानसेन के जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका ने एकतरफा मुकाबले में पारी से जीत हासिल की और सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया। अब 27 अक्टूबर से न्यूलैंड्स में सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए दोनों टीमें भिड़ेंगी।

निर्णायक मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

टेंबा बावुमा (कप्तान), मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्जके, गेराल्ड कोएत्जे, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुस्वामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रायन रिकल्टन, काइल वेरेन।

यह भी पढ़ें- सामने आ गई WTC 2029 के फाइनल की तारीख, ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर को लेकर भी आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- नमन धीर ने 'जुगाड़ और टोटकों' के कारण करियर में भरी उड़ान, खास दोस्‍त ने पंजाबी मुंडे के खोल दिए राज