विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस बल्लेबाज ने लगाया शतक, मयंक अग्रवाल ने बनाए 90 रन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:19 PM (IST)

अंकित बवाने ने खेल के पहले ही दिन अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस बल्लेबाज ने लगाया शतक, मयंक अग्रवाल ने बनाए 90 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस बल्लेबाज ने लगाया शतक, मयंक अग्रवाल ने बनाए 90 रन

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले वेस्टइंडीज की टीम इंडियन बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेल रही है। दो दिवसीय इस अभ्यास मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बोर्ड प्रेसिडेंट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट पर 360 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी गई। भारत की तरफ से अंकित बवाने ने शानदार शतकीय पारी खेली जबकि मयंक अग्रवाल अपने शतक से चूक गए। 

इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा हनुमा विहारी (03) और कप्तान करुण नायर (29) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। मयंक अग्रवाल ने 90 रन की पारी खेली और वो विशू की गेंद पर कैच आउट हो गए। बोर्ड प्रेसिडेंट की तरफ से श्रेयस अय्यर ने 61 रन की अच्छी पारी खेली। इस मैच की पहली पारी में सबसे ज्यादा प्रभावित किया अंकित बवाने ने। उन्होँंने 191 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 116 रन बनाए हैं और नाबाद रहे। उनके साथ जलज सक्सेना भी 18 रन बनाकर नाबाद रहे। खेल के पहले दिन मयंक अग्रवाल और करुण नायर ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।

वेस्टइंडीज की तरफ से खेल के पहले दिन सबसे सफल गेंदबाज देवेंद्र विशू रहे। उन्होंने 21 ओवर में 104 रन देकर अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। तेज गेंदबाज गैब्रिएल ने भी दो सफलता हासिल की जबकि लेविस ने एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आपको बता दें के वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है और उसे भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच, पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली है। टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अक्टूबर से होगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।