विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'डेब्यू' करेंगे अमित मिश्रा, फ्रेंचाइजी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM (IST)

पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में टीम में लौटे हैं, जो सौरव गांगुली और युवराज सिंह के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।

अमित मिश्रा

अमित मिश्रा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा की दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में वापसी हुई है। वे सौरव गांगुली की कोचिंग टीम के साथ जुड़े हैं। दिल्ली ने आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं। इसी साल गांगुली को नया हेड कोच बनाया है। उनके अलावा युवराज सिंह भी असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

दिल्ली की टीम आने वाले सीजन में उम्मीद करेगी कि उनका आईपीएल ट्रॉफी का सूखा समाप्त हो। दिल्ली की टीम अब तक एक भी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद होगी कि आईपीएल 2027 में उनका ये सूखा समाप्त हो। ट्रॉफी जीतने के इरादे से ही डीसी की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए गांगुली और युवराज जैसे दिग्गजों को शामिल किया है।

दिल्ली के स्पिन बॉलिंग कोच बने अमित मिश्रा

डीसी ने अमित मिश्रा को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मिश्रा आईपीएल के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 16 सीजन खेले और 162 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए की थी, जब 2008 में वे पहली बार खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी को दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 2024 में आखिरी बार आईपीएल खेला था और टूर्नामेंट में उनके नाम 174 विकेट दर्ज हैं।

दिल्ली के स्पिन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी

दिल्ली के स्पिन विभाग में अक्षर पटेल अनुभवी गेंदबाज हैं। उनके अलावा जीशान अंसारी को फ्रेंचाइजी ने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के जरिए शामिल किया है। विप्रज निगम और रेहान अहमद भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। ऐसे में इन तीनों गेंदबाजों को मिश्रा के अनुभव का फायदा मिल सकता है।

दिल्ली को पहले खिताब का इंतजार

दिल्ली की टीम अब तक आईपीएल का एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में देखने को मिला था, जब टीम फाइनल में खेलती हुई दिखाई दी थी। हालांकि, उन्हें खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब वे आगामी सीजन में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में इतिहास रच सकते हैं ईशान किशन, खतरे में दिग्गजों के रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- ICC ने मेगा इवेंट के लिए शेड्यूल का किया एलान, पहली बार नेपाल को मिली किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी