विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास वापस लेने का फैसला, क्रिकेट संघ ने की पुष्टि

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 29 Aug 2019 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Aug 2019 09:33 AM (IST)

वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम से नजरअंदाज किये गए दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास वापस लेने का फैसला, क्रिकेट संघ ने की पुष्टि
इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास वापस लेने का फैसला, क्रिकेट संघ ने की पुष्टि

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम से नजरअंदाज किये जाने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब खबर है कि अंबाती रायुडू ने अपने संन्यास पर पुनर्विचार किया है और फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौटने का मन बनाया है। इसकी पुष्टि उनके प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कर दी है।

दरअसल, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि की है कि अंबाती रायुडू शॉर्ट फॉर्मेट में हैदराबाद की टीम के लिए खेलेंगे। इसके साथ-साथ इस बात का भी ऐलान हो गया है कि अंबाती रायुडू ने अपने संन्यास से नाम वापस ले लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले खुद अंबाती रायुडू इस बात के संकेत दे चुके थे कि वे भारतीय टीम में फिर से खेलना पसंद करेंगे।  

ये भी पढ़ें: T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, MS Dhoni समेत इन खिलाड़ियों की हुई छुट्टी 

अंबाती रायुडू ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन को लिखे मेल में कहा है, "मैं(अंबाती रायुडू) खुद के बारे में इस बात की ओर आपका ध्यान खींचना चाहता हूं कि मैं संन्यास से वापस आ रहा हूं और तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हूं।" वहीं, जवाब में क्रिकेट संघ ने कहा है कि रायुडू ने अपना संन्यास वापस ले लिया है और हमारे लिए 2019 -20 के सेशन में शॉर्ट फॉर्मेट में खेलेंगे।  

अंबाती रायुडू ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में 55 मैच खेले हैं। इसके अलावा 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अंबाती रायुडू ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 55 मैचों में 1694 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए हैं।