विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: तीन साल बाद वर्ल्ड कप टीम में एलेक्स हेल्स की हुई वापसी, बेयरस्टो को किया रिप्लेस

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 03:34 PM (IST)

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलेक्स हेल्स को जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल ...और पढ़ें

एलेक्स हेल्स, बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
एलेक्स हेल्स, बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अक्टूवर में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम ने एलेक्स हेल्स को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। उन्हें जॉनी बेयरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद हेल्स की वर्ल्ड कप टीम में वापसी हुई है। हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे जॉनी बेयरस्टो के इंजरी के बाद दो खिलाड़ियों का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन हेल्स को तरजीह दी गई। हेल्स के अलावा अनकैप्ड खिलाड़ी विल जैक्स का भी नाम चल रहा था।

नेशनल क्रिकेट से दूर हेल्स को दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग में पॉपुलर ओपनर के तौर पर जाना जाता है और उनकी काफी डिमांड है। 2022 से टी20 में सर्वाधिक रन की बात करें तो 33 साल के हेल्स दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 111 इनिंग्स में 3,376 रन हैं और वह मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं। टी20 में 10,000 से ज्यादा रन बना चुके हेल्स वनडे वर्ल्ड कप 2019 से पहले ऑएन मॉर्गन का भरोसा जीतने में नाकामयाब रहे थे। वह रिक्रिएशनल ड्रग लेने के आरोपी पाए गए थे।

2011 में डेब्यू करने वाले हेल्स ने 60 टी20 मैचों में 136.65 के स्ट्राइक रेट और 31.01 की औसत से 1644 रन बनाए हैं। 2014 में, बांग्लादेश में T20 विश्व कप में, वह T20I शतक बनाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद 116 रन की मैज जिताऊ पारी खेली थी।

टी20 विश्व कप के लिए  इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स , मार्क वुड।